Home » ’सुशासन तिहार शिविर में बना आयुष्मान कार्ड, कविता महत को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा की नई ताकत’

’सुशासन तिहार शिविर में बना आयुष्मान कार्ड, कविता महत को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा की नई ताकत’

by Bhupendra Sahu

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले में लगाए जा रहे जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और सुविधा का माध्यम बन रहे हैं। शिविरों में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों को मौके पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कठमुंडा निवासी श्रीमती कविता महत का आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड समाधान शिविर में बनाया गया।

आयुष्मान कार्ड बनने से अब उन्हें और उनके परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल सकेगा। ’शिविर में मिला त्वरित समाधान’

श्रीमती कविता महत ने बताया कि पहले उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया था, जिससे इलाज के दौरान आर्थिक परेशानी की चिंता बनी रहती थी। लेकिन सुशासन तिहार शिविर में अधिकारियों की सहायता से उनका कार्ड आसानी से बन गया। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी योजना है, जिसके माध्यम से पात्र हितग्राहियों को 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है।

’ग्रामीणों से योजना का लाभ लेने की अपील’
श्रीमती कविता महत ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सभी पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाना चाहिए, ताकि बीमारी के समय आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More