रायपुर छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और जवाबदेह निराकरण के लिए धमतरी जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा ‘सुशासन तिहार 2026’ अभियान सफलता के नए कीर्तिमान रच रहा है। कलेक्टर के कुशल मार्गदर्शन में जिले के सभी विभाग, नगरीय निकाय, जनपद पंचायतें और तहसील कार्यालय ‘मिशन मोड’ पर काम कर रहे हैं। इस महा-अभियान के तहत अब तक दर्ज कुल 11,621 आवेदनों में से 8,500 से अधिक का रिकॉर्ड समय में निराकरण किया जा चुका है, जबकि शेष प्रकरणों पर भी तीव्र गति से कार्रवाई जारी है।
क्लस्टर मॉडल से मिल रही रफ्तार
15-20 गाँवों को मिलाकर लग रहे शिविर ग्रामीणों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए जिला प्रशासन ने एक अनूठी पहल की है। जिले की 24 ग्राम पंचायतों में क्लस्टर’ बनाकर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें प्रत्येक क्लस्टर के अंतर्गत 15 से 20 गाँवों को शामिल किया गया है। इससे ग्रामीणों को अपने ही क्षेत्र में प्रशासनिक सेवाएँ मिल रही हैं।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का रिपोर्ट कार्डग्रामीण क्षेत्र
20 मई तक ग्रामीण इलाकों में 8 विशाल शिविर संपन्न हो चुके हैं। इसी कड़ी में आज कुरूद विकासखंड के ग्राम चोरभट्टी में 9वां और धमतरी विकासखंड के ग्राम पिपरछेड़ी में 10वां शिविर आयोजित कर जनता की समस्याओं को सुना गया।शहरी क्षेत्र: शहरी क्षेत्रों में धमतरी नगर निगम सहित 7 नगर पंचायतों में अब तक 13 शिविरों का सफल आयोजन किया जा चुका है।
राजस्व से लेकर राशन और बिजली-पानी का मौके पर समाधान
‘सुशासन तिहार’ के माध्यम से जनता से सीधे जुड़े मामलों जैसेकृराजस्व प्रकरण, मूलभूत ढांचागत मांगें, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, खाद्य वितरण (राशन), बिजली, जल संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और विभिन्न आवश्यक प्रमाण पत्रों (जाति, निवास, आय) का पूरी संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जा रहा है। धमतरी, नगरी, मगरलोड और कुरूद जनपद पंचायतों सहित महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) और खाद्य विभाग के अधिकारी मौके पर ही उपस्थित रहकर आवेदकों को वस्तुस्थिति से अवगत करा रहे हैं।