Home » मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह- दुर्ग में 19 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह- दुर्ग में 19 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

by Bhupendra Sahu

रायपुर जिला मुख्यालय दुर्ग के सिविल लाइन स्थित विवेकानंद भवन में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि मंत्री श्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए और नवदंपत्तियों को सुखद वैवाहिक जीवन का शुभाशीष दिया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 19 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार और सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह के बंधन में बंधे।

शासन की ओर से नवविवाहितों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं, श्रृंगार सामग्री, पायल, बिछिया और हाथ घड़ी सेट भेंट किए गए। प्रत्येक वधू के बैंक खाते में 35,000 रुपये की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

केबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि यह योजना निर्धन परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम समाज में समानता और सहयोग की भावना को प्रबल करते हैं। इससे न केवल फिजूलखर्ची और सामाजिक कुरीतियों पर लगाम लगती है, बल्कि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह पूरे सम्मान और गरिमा के साथ संपन्न होता है। उन्होंने गायत्री परिवार के आचार्यों द्वारा संपन्न कराए गए संस्कारों की सराहना की और सफल आयोजन के लिए विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को बधाई दी।

कार्यक्रम में सभापति श्याम शर्मा, पार्षद कांशीराम कोसरे, कमल देवांगन, मनीष कोठारी, सरस निर्मलकर, साजन जोसफ, अनिकेत यादव, श्रीमती सुमन वर्मा सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए इस आयोजन ने समाज में सामूहिक उत्तरदायित्व का एक अनुपम उदाहरण पेश किया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More