Home » गुजरात ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया, गिल-बटलर ने खेली अर्धशतकीय पारी

गुजरात ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया, गिल-बटलर ने खेली अर्धशतकीय पारी

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली। कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत गुजरात टाइटन्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उन्हीं के घर में 7 विकेट से मात दे दी. गुजरात ने 165 रनों के लक्ष्य को 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया. जिसमें गिल के 40 गेंद में 56 और बटलर के 37 गेंद में 60 रन सबसे महत्वपूर्ण थे. लखनऊ की तरफ से मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और दिग्विजय सिंह राठी ने एक-एक विकेट हासिल किए.
ये गुजरात की इस सीजन दूसरी जीत है. इसके साथ वो अंक तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गए है, क्योंकि उनका नेट रन रेट लखनऊ सो अच्छा है. जबकि लखनऊ चार मैच में दो जीत और दो हार के साथ छठे स्थान पर खिसक गई है.
इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की, और उनका कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. एडेन मार्करम 30 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही, जिसकी वजह से वो 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 164 का स्कोर ही बना पाए. गुजरात टाइटन्स की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 4 ओवर में 28 रन खर्च करके 4 विकेट हासिल किए. जिसकी वजह से उनको प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड भी दिया गया.
मैच में 26 वर्षीय शुभमन गिल ने आईपीएल में 4,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए. इस शानदार दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 118 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की, जिससे वह आईपीएल में 4,000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे आगे सिर्फ केएल राहुल हैं, जिन्होंने 105 पारियों में यह कारनामा किया था. सभी खिलाडिय़ों में, राहुल के अलावा सिर्फ क्रिस गेल (112 पारियां), डेविड वॉर्नर (114) और जोस बटलर (116) ही गिल से पहले इस मुकाम तक पहुंचे हैं. गिल ने इस टूर्नामेंट में 27 अर्धशतक और चार शतक लगाए हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा.
लखनऊ सुपर जाइंट्स: मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव.

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More