Home » आरसीबी ने मुंबई को 18 रनों से दी मात, साल्ट-पाटीदार ने खेली तूफानी परी

आरसीबी ने मुंबई को 18 रनों से दी मात, साल्ट-पाटीदार ने खेली तूफानी परी

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 20वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को उन्हीं के घर वानखेड़े में 18 रनों से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने फिल साल्ट के 78, कोहली के 50 और कप्तान पाटीदार के 53 रनों की बदौलत 240 का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जवाब में मुंबई इंडियंस रदरफोर्ड के 71 और कप्तान हार्दिक 44 रनों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 222 रन ही बना सकी.
241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम को उस समय बड़ा झटका लगा जब रोहित शर्मा हेमस्ट्रिंग की वजह से रिटायर्ड आउट हो गए. उस समय वो 19 रन बनाकर खेल रहे थे. उसके बाद सूर्या बल्लेबाजी करने आए और वो भी 22 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हो गए. रियान रिकेल्टन ने 37 रनों की छोटी पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा एक रन बनाकर आउट हो गए.
आखिर में हार्दिक पांड्या और शेरफेन रदरफोर्ड ने शानदार और तेज तर्रार पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. हार्दिक 22 गेंद में 40 रन बनाए, जबकि रदरफोर्ड 31 गेंद में 71 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने अपनी पारी में 1 चौका और 9 छक्के लगाए. आरसीबी की तरफ से क्रुणाल पांड्या सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में केवल 26 रन खर्च किए और एक विकेट भी हासिल किया.
इससे पहले आरसीबी के दोनों ओपनर्स ने शानदार बल्लेबाजी करके टीम को जबरदस्त शुरुआत दी. फिल साल्ट ने 36 गेंद में 78 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल थे. इस पारी की वजह से उनको प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. वहीं दूसरी ओर से विराट कोहली ने 38 गेंद में 50 रनों की पारी खेली. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 10.1 ओवर में 120 रनों की साझेदारी भी हुई. उसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने 20 गेंद में 53 रन बनाकर टीम के स्कोर को 200 के करीब पहुंचा दिया. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 5 छक्के लगाए. इसके अलावा टिम डेविड 16 गेंद में 34 रन बनाकर नाबाद रहे.

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More