Home » ओ रोमियो की ओटीटी रिलीज तय, 27 मार्च से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी शाहिद कपूर की फिल्म

ओ रोमियो की ओटीटी रिलीज तय, 27 मार्च से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी शाहिद कपूर की फिल्म

by Bhupendra Sahu

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसकी डिजिटल स्ट्रीमिंग का इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि यह ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। यह क्राइम-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है, जबकि निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। हालांकि, ओटीटी पर इसे देखने के लिए दर्शकों को अपनी जेब को ढीला करना पड़ेगा। यहां जानिए कि शाहिद की यह फिल्म कब और कहां दस्तक देगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, ओ रोमियो को 27 मार्च, 2026 से अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। दर्शक इसे पे-पर-व्यू के जरिए देख सकते हैं। मतलब यह कि फिल्म को रेंट पर लेकर देखा जा सकेगा। वहीं, सभी प्राइम सब्सक्राइबर्स के लिए इसे अप्रैल के दूसरे हफ्ते में व्यापक स्तर पर मौजूद कराया जा सकता है। शाहिद अभिनीत ओ रोमियो के डिजिटल अधिकार अमेजन प्राइम वीडियो के पास हैं, इसलिए आने वाले समय में फिल्म इसी प्लेटफॉर्म पर आएगी।
ओ रोमियो एक खूंखार गैंगस्टर उस्तरा की कहानी है, जिसका किरदार शाहिद ने निभाया है। उस्तरा की अपराधिक जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसे एक लड़की से प्यार हो जाता है। इसके बाद उसकी कमजोरियां दुनिया के सामने आने लगती हैं। कहानी में अपराध, प्यार और इमोशंस का एक रोमांचक मिश्रण मौजूद है। फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, वहीदा जलाल, तमन्ना भाटिया और हुसैन दलाल जैसे सितारे अहम किरदारों में शामिल हैं।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More