Home » सलोनी के किसान त्रिभुवन ने 97.80 क्विंटल धान का किया उपार्जन

सलोनी के किसान त्रिभुवन ने 97.80 क्विंटल धान का किया उपार्जन

by Bhupendra Sahu

रायपुर प्रदेश सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर चल रही धान उपार्जन व्यवस्था में इस वर्ष किसानों के लिए कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में लागू सुगम, पारदर्शी और तकनीक- आधारित प्रणाली ने किसानों के कार्य को सरल, सुरक्षित और समयबद्ध बनाया है। इसी बदली हुई व्यवस्था में ग्राम सलोनी के किसान श्री त्रिभुवन सिन्हा ने अपनी मेहनत और तकनीक के सही उपयोग से एक मिसाल कायम की है।
श्री सिन्हा ने इस खरीदी सीजन में 97.80 क्विंटल धान बेचा। धान विक्रय के लिए उन्होंने पहली बार मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन प्राप्त किया, जो उनके अनुसार पूरी प्रक्रिया को बेहद सुविधाजनक बनाता है। न भीड़, न परेशानी सिर्फ तय समय पर खरीदी केंद्र पहुँचकर धान तौलाना। तकनीक ने उनका समय बचाया और कार्य की पारदर्शिता ने उनकी संतुष्टि बढ़ाई।
वे बताते हैं कि पहले खरीदी के दिनों में लंबी प्रतीक्षा और अव्यवस्था जैसी स्थिति बन जाती थी, लेकिन इस बार टोकन व्यवस्था ने पूरी प्रक्रिया को सुचारू और भरोसेमंद बना दिया। उन्होंने खरीदी केंद्र के कर्मचारियों के सहयोग, साफ-सुथरी व्यवस्था और समय पर तुलाई को किसानों के लिए बड़ी राहत बताया। श्री त्रिभुवन सिन्हा ने इस बेहतर व्यवस्था के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस पहल ने किसानों के श्रम, समय और संसाधन की बचत की है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More