Home » TCS ने घोषित किया ₹30 का फाइनल डिविडेंड; जानिए रिकॉर्ड डेट और भुगतान की पूरी जानकारी

TCS ने घोषित किया ₹30 का फाइनल डिविडेंड; जानिए रिकॉर्ड डेट और भुगतान की पूरी जानकारी

by Bhupendra Sahu

 

TCS dividend Record Date: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने 30 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट फ़ाइनल कर दी है। टीसीएस ने जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजों के साथ डिविडेंड का एलान किया था।

टीसीएस ने 11 अप्रैल को एक्सचेंज फाइलिंग में कहा था, “हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि बोर्ड बैठक में निदेशकों ने ₹1 फेस वैल्यू के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹30 का अंतिम डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इसे कंपनी की 30वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) के समापन के पांचवे दिन भुगतान/भेजा जाएगा।’

TCS Dividend Record Date

टाटा ग्रुप की कंपनी ने बुधवार (30 अप्रैल) को बाजार होने के बाद बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतिम डिविडेंड पाने के एलिजिबल शेयरहोल्डर्स की एलिजिबिलिटी फाइनल को लेकर रिकॉर्ड डेट बुधवार, 4 जून 2025 तय की है।

कंपनी ने कहा कि यदि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की तरफ रिकमंड अंतिम डिविडेंड को सालाना आम बैठक (AGM) में मंजूरी मिलती है, तो टीडीएस की कटौती के बाद डिविडेंड का भुगतान मंगलवार, 24 जून 2025 को किया जाएगा। इस घोषणा के साथ FY25 में TCS की तरफ से अब तक दिया गया डिविडेंड FY24 के ₹73 को पार कर चुका है। FY23 में कंपनी ने कुल ₹115 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More