Home » स्वीप कार्यक्रम : जिले में हस्ताक्षर अभियान का किया गया आयोजन

स्वीप कार्यक्रम : जिले में हस्ताक्षर अभियान का किया गया आयोजन

by Bhupendra Sahu

जांजगीर-चांपा । कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के निर्देशन में आगामी लोकसभा आम निर्वाचन-2024 प्रयोजनार्थ “सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप)” कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने तथा स्वीप कार्ययोजना के तहत् मतदाता जागरूकता के लिए महिला व बाल विकास विभाग द्वारा जिला स्तर एवं परियोजना स्तर पर हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना, मतदान के महत्व को बताना एवं मतदान के लिये लोगों को प्रेरित करना है। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से उपस्थित नागरिकों को यह भी बताया गया की प्रत्येक मतदाताओं को अपने मताधिकार का आवश्यक रूप में उपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मताधिकार के महत्व को बताया गया की भारत एक लोकतांत्रिक देश है तथा देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाये रखने के लिये मतदान अवश्य करें क्योंकि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More