धरसींवा । लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए सोमवार को उप मुख्यमंत्री अरुण साव धरसींवा के ग्राम कपसदा पहुंचे। जहां उन्होंने रायपुर लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को जीत दिलाने के लिए जनसभा से बीजेपी को वोट देकर कमल खिलाने की अपील की।
डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति बेहद खराब है और कांग्रेस में सिर-फुटौव्वल मची हुई है। कांग्रेस जनता की विश्वसनीयता खो चुकी है। पहले तो कोई चुनाव ही नहीं लड़ना चाहता था। अब पार्टी के लोग ही अपने ही प्रत्याशी का विरोध कर रहे हैं। जब कांग्रेस के अपनों को ही उन पर भरोसा नहीं रहा तो जनता को विश्वास कैसे होगा।