Home » शेयर बाजार में उछाल जारी; सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा, निफ्टी 22400 के करीब

शेयर बाजार में उछाल जारी; सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा, निफ्टी 22400 के करीब

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । वैश्विक बाजारों में तेजी के बाद भारतीय बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक मंगलवार को लगातार तीसरे सत्र में बढ़त के साथ खुले। बाजार की मजबूती में रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ-साथ वित्तीय और आईटी सेक्टर के शेयरों ने योगदान दिया। रिलायंस समूह की चौथी तिमाही नतीजों के अनुसार कंपनी का लाभ अनुमानों से आगे निकल गया है। मंगलवार को सुबह करीब 9.22 बजे बीएसई सेंसेक्स 314 अंक या 0.42त्न बढ़कर 73,947 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 90 अंक या 0.40त्न की बढ़त के साथ 22,426 पर कारोबार कर रहा था।

भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, टाइटन और एचसीएल टेक सेंसेक्स के शीर्ष योगदानकर्ताओं के रूप में कारोबार करते दिख रहे हैं और सूचकांक को ऊपर बनाए रखा है। इसके विपरीत, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों पर दबाब बना।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More