Home » श्री राम के ननिहाल से जेपी नड्डा भरेंगे हुंकार…

श्री राम के ननिहाल से जेपी नड्डा भरेंगे हुंकार…

by Bhupendra Sahu

सोमवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष रायपुर में करेंगे सभा को सम्बोधित
रायपुर । राजधानी में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आगमन होने जा रहा है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का दौरा लगातार देश के अलग अलग क्षेत्रों में हो रहा है। इसी कड़ी में जेपी नड्डा सोमवार रायपुर लोकसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने रायपुर के चंद्रखुरी में एक विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे। बकौल भाजपा नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा विशाल आम सभा के रूप में रायपुर की जनता को संबोधित करेंगे, जहां लगभग 20 हजार की संख्या में जनसमूह के उपस्थित रहने की संभावना जताई जा रही है।

आम सभा हेतु भाजपा के वरिष्ठ नेताओं प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, रायपुर लोकसभा प्रभारी संदीप शर्मा , लोकसभा संयोजक अशोक बजाज सहित अन्य नेताओं ने चंद्रखूरी में प्रस्तावित सभा का निरीक्षण किया एवं सभा हेतु व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। आम सभा हेतु रायपुर लोकसभा अंर्तगत सभी 9 विधानसभाओं से पार्टी कार्यकर्ता सभास्थल चंद्रखूरी पहुंचेंगे। प्रभु श्री राम के ननिहाल माता कौशल्या की पावन धरा से शाम 4 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष में मतदान की अपील के साथ जनता को संबोधित करेंगे। आयोजित सभा में प्रदेश के इस आम सभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा रायपुर, कैबिनेट मंत्री और लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री टंकराम वर्मा सहित लोकसभा क्षेत्र के सभी विधायक एवं जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के साथ मंच साझा करेंगे। ज्ञात हो की भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा लगातार भारत के विभन्न लोकसभा क्षेत्रों का दौरा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार का लक्ष्य लेकर जनता से लगातार संवाद स्थापित कर रहे हैं। केंद्र की भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं की चर्चा कर वे लगातार जनता को साधने का प्रयास कर रहे हैं। अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है एवं रायपुर भाजपा के कार्यकर्ता सभा को पूर्णतः भाजपा मय बनाने एवं भाजपा का माहौल बनाने साज सज्जा में जुट गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से लोकसभा चुनाव तक कार्यकर्ता एक नई ऊर्जा के साथ चुनावी मैदान में पहले से भी अधिक जोश के साथ मैदान में उतरेंगे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More