Home » 3 बजे तक यूपी में 47% ,उत्तराखंड में 45%, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग…

3 बजे तक यूपी में 47% ,उत्तराखंड में 45%, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग…

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत आज हो गई है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर आज मतदान चल रहा है। कुल संसदीय क्षेत्रों के 19 फीसदी सीटों पर मतदान जारी है। 44 दिनों की लोकतांत्रिक यात्रा एक जून तक चलेगी। चार जून को नतीजे घोषित होंगे। अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम में विधानसभा की 92 सीटों के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं।

इसमें राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, असम और महाराष्ट्र में 5, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर तथा छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है।

इसके अलावा तमिलनाडु (39), मेघालय की (2), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), अंडमान निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नगालैंड (1), पुडुचेरी (1), सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1) की सभी लोकसभा सीट पर भी मतदान हो रहा है।

लोकसभा के पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान जारी है। इस दौरान दोपहर एक बजे तक लक्षद्वीप में सबसे कम 29.91% मतदान हुआ है। वहीं त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 53.04% मतदान की खबर है।

पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 50 फीसदी मतदान हो चुका है। यहां 4 सीटों पर वोटिंग जारी है। कूचबिहार में 50.69, अलीपुरद्वार में 51.58 और जलपाईगुड़ी में 50.65% मतदान हुआ है।

पश्चिम बंगाल में मतदान के बीच चुनाव आयोग के पास 383 शिकायतें दर्ज
पश्चिम बंगाल में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होने के बाद से चुनाव आयोग के पास कुल 383 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। कूचबिहार में 172, अलीपुरद्वार में 135 और जलपाईगुड़ी में 76 शिकायतें दर्ज हुई हैं। चुनाव आयोग की ओर से इनमें से 195 शिकायतों का निपटारा किया गया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More