Home » चीन से तनातनी के बीच फिलीपींस को मिली ब्रह्मोस मिसाइल की पहली खेप

चीन से तनातनी के बीच फिलीपींस को मिली ब्रह्मोस मिसाइल की पहली खेप

by Bhupendra Sahu

दो साल पहले हुआ था 375 मिलियन डॉलर का सौदा…
नई दिल्ली । भारत ने फिलीपींस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइलों की आपूर्ति शुरू कर दी है। इसके तहत ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइलों का पहले सेट फिलीपींस रवाना कर दिया गया है। फिलीपींस को यह मिसाइल प्रणाली ऐसे समय में मिल रही है, जब दक्षिण चीन सागर में लगातार होने वाली झड़पों के कारण उसका चीन के साथ तनाव बढ़ रहा है। ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली की तीन बैटरियों को फिलीपींस अपने तटीय क्षेत्रों में तैनात करेगा, ताकि क्षेत्र में किसी भी खतरे से बचाव किया जा सके।

भारत और फिलीपींस के बीच 2022 में इस हथियार प्रणाली को लेकर 375 मिलियन अमेरिकी डॉलर का सौदा हुआ था। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) मिसाइलों के साथ अपना C-17 ग्लोबमास्टर मालवाहक विमान फिलीपींस भेज रही है। मिसाइलों को फिलीपीन मरीन कॉर्प्स को सौंपा जाएगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More