Home » कांग्रेस ने उठाए राम के अस्तित्व व राम सेतु पर प्रश्न : अनुराग ठाकुर

कांग्रेस ने उठाए राम के अस्तित्व व राम सेतु पर प्रश्न : अनुराग ठाकुर

by Bhupendra Sahu

नादौन। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के नादौन में माँ बगलामुखी कमेटी द्वारा रामनवमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समस्त देशवासियों को नवरात्र व रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज अयोध्या जी में भी रामलला की पहली नवमी पर भगवान सूर्यदेव स्वयं उनकी आरती उतार रहे हैं। पूरी दुनिया के अलग अलग कोनों में श्री राम जी की कथा का आयोजन होता है पर पिछले 60 वर्षों में कांग्रेस ने भारत में हीं श्री राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए, राम सेतु को काल्पनिक बताया। राम मंदिर ना बनें इसके लिए वकीलों की फौज खड़ी की।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिंदुओं से ज्यादा धैर्यवान शायद हीं कोई होगा जिन्होंने अपने हीं देश में राम मंदिर के निर्माण हेतु 500 वर्षों का इंतजार सहा और बलिदान दिए। लेकिन अब अयोध्या जी में पूरे विश्व भर में से सबसे ज्यादा श्रद्धालु आएंगे। अयोध्या जी में लखनऊ से भी बड़ा और भव्य एयरपोर्ट बनाया गया है जिसका नाम महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि रामनवमी और नवरात्र में पूरे देश विदेश से श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश के माता चिंतपूर्णी धाम में पूजा अर्चना करने पधारते हैं। मेरा सौभाग्य है कि आज के दिन मैं भी माता चिंतपूर्णी जी का दर्शन कर पाया। पिछले 10 वर्षों में देश ने विकास और विरासत दोनों देखे हैं।
अयोध्या में 500 वर्षों के इंतजार के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हो, काशी विश्वनाथ धाम हो, केदारनाथ धाम हो या महाकाल लोक हो, आज हमारे सभी धार्मिक स्थलों और तीर्थ क्षेत्रों का संपूर्ण विकास हो रहा है। करतारपुर साहब कॉरिडोर के लिए रास्ता खुल गया, हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे बन गया, चारों धामों के लिए बड़ी-बड़ी फोरलेन और रेल पहुंच रही है। मोदी जी ने सनातन जन जागृति का जो कार्य किया है उससे आज हमारे नौजवानों में धर्म और संस्कृति के प्रति नया उत्साह आया है। आज हमारे कई तीर्थक्षेत्रों में श्रद्धालुओं की संख्या पहले के मुकाबले 5 गुना तक बढ़ गई है और वहां रोजगार स्वरोजगार के नए अवसर खुले हैं। पहले हम बच्चों को चंदा मामा की लोरियां सुनाते थे आज हमारा भारत चांद पर पहुंच चुका है। ये फर्क है। भारत चन्द्रमा के दक्षिण ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बना और उस स्थान का नाम शिव शक्ति प्वाइंट रखा। लेकिन कांग्रेस ने उसका भी विरोध किया। उन्हें राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम से भी विरोध है। उनके साथी तो सनातन को कुचलने की बातें करते हैं। ऐसे लोगों को अपनी जबान पे लगाम लगाने की जरूरत है। सनातन को खत्म करने का सपना देखने वाले खत्म हो गए पर सनातन था, है और सदैव रहेगा।

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, जनता के आशीर्वाद से मैंने ऊना से हरिद्वार, खाटू श्याम, कलकत्ता, नांदेड़ शाहब, वृंदावन, मथुरा, ओंकारेश्वर, ग्वालियर, आगरा और महाकाल लोक तक ट्रेनें चलवा दीं हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वह दल है जो महिला सशक्तिकरण नहीं अपितु महिलाओं द्वारा समाज का सशक्तिकरण में विश्वास रखता है। मोदी जी ने ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया जिससे संपूर्ण देश के विधानसभाओं और लोकसभा में हमारी माताओं बहनों को 33त्न आरक्षण मिलेगा। इससे पहले भी हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रेम कुमार धूमल जी ने पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50त्न आरक्षण दिया था। हमने अपने संगठन में भी महिलाओं को 25त्न आरक्षण दिया है। पिछले 10 वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व में हमने देश की 10 करोड़ माता बहनों को धुएं से आजादी दिलाते हुए फ्री रसोई गैस कनेक्शन दिए। 4 करोड़ पक्के आवास, 13 करोड़ नल से जल, 12 करोड़ शौचालय दिए। इसके अलावा 60 करोड लोगों को मुफ्त इलाज और 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुक्त अनाज दिया और आगे भी देते रहेंगे। मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती माता बहनों को ?6000 अलग से दिए, एक करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाया और अगले 5 वर्षों में दो करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का ट्रैक रिकार्ड बताता है कि हम काम करने में विश्वास रखते हैं वहीं कांग्रेस काम रोकने में विश्वास रखती है। इनके वादे के अनुसार इन्हें पहले कैबिनेट में हीं हिमाचल की 23 लाख माताओं बहनों को ?1500 प्रतिमा देना था, इन्होंने नहीं दिया। इन्हें किसने रोका था, इनकी पूर्ण बहुमत की सरकार थी। 40 विधायक थे। तीन निर्दलीय भी इनके साथ थे।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More