Home » एक्स पर पोस्ट के लिए चुकाने होंगे पैसे, क्या है एलन मस्क का नया प्लान?

एक्स पर पोस्ट के लिए चुकाने होंगे पैसे, क्या है एलन मस्क का नया प्लान?

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली  । अगर आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का प्रयोग करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ङ्ग पर पोस्ट लिखने, लाइक करने, बुकमार्क करने और रिप्लाई करने के लिए चार्ज देना होगा। कंपनी ने प्लेटफॉर्म पर बॉट्स के हमले के खतरे को कम करने के लिए ये फैसला लिया है। ङ्ग के मालिक एलन मस्क ने अपने हैंडल पर एक यूजर की पोस्ट के जवाब में यह बात कही है। कंपनी यह चार्ज नए ङ्ग यूजर्स पर लगाने का प्लान कर रही है। एक यूजर के ट्वीट पर जवाब देते हुए मस्क ने ये भी कहा कि अगर नए अकाउंट्स पोस्ट के लिए भुगतान नहीं करना चाहते हैं तो अकाउंट बनाने के तीन महीने बाद बिना कोई फीस दिए पोस्ट कर पाएंगे। मस्क ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि ये व्यवस्था केवल नये यूजर्स के लिए है। अकाउंट बनाने के तीन महीने के बाद यूजर को फ्री में पोस्ट करने का ऑप्शन मिलने लगेगा।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More