Home » बीजापुर में फिर मुठभेड़ : 3 नक्सली ढेर, LMG-AK47 बरामद…

बीजापुर में फिर मुठभेड़ : 3 नक्सली ढेर, LMG-AK47 बरामद…

by Bhupendra Sahu

बीजापुर नक्सल प्रभावित जिलों में एंटी नक्सल ऑपरेशन तेज हो गए हैं। एक के बाद एक मुठभेड़ में नक्सली मारे जा रहे हैं। एक बार फिर बीजापुर के जंगल में शनिवार को पुलिस-नक्सलियों का आमना-सामना हुआ। इस दौरान गोलीबारी में 3 नक्सली ढेर हो गए हैं। घटनास्थल से हथियार भी बरामद हुए हैं। घटना उसूर थाना क्षेत्र की है।

बताया जाता है कि तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर पुजारी कांकेर के कर्रीगुटा के जंगलों में मुठभेड़ जारी है। खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे जा चुके हैं। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। इतना ही नहीं घटनास्थल से एक एलएमजी और एक एके-47 समेत कई हथियार मिलने की भी खबर है। संयुक्त एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत यह एनकाउंटर ग्रेहाउंड और छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से किया गया है।

लोकसभा चुनाव को देखते हुए इन दिनों सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। हाल ही में बीजापुर जिले के ही कोरचोली लेंड्रा मुठभेड़ में 13 नक्सलियों को ढेर करने के बाद आज शनिवार को ग्रेहाउंड्स और छत्तीसगढ़ पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में तीन नक्सली मारे जा चुके हैं। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कई बड़े नक्सली लीडर्स की मौजूदगी की सूचना पर ग्रेहाउंड्स और छत्तीसगढ़ पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More