Home » पेय जल का जायजा लेने पहुंची आयुक्त… बाहर से आने वाले सुरक्षा जवानों के लिए लगा टैंट

पेय जल का जायजा लेने पहुंची आयुक्त… बाहर से आने वाले सुरक्षा जवानों के लिए लगा टैंट

by Bhupendra Sahu

 

रिसाली लोकसभा आम चुनाव में शांति पूर्ण मतदान कराने केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। अलग अलग राज्यों से आए सुरक्षा बल मोर्चा सम्हालेंगे। गर्मी को देखते हुए जवानों के अस्थाई विश्राम के लिए रिसाली निगम ने मरोदा रेलवे स्टेशन के निकट टैंट लगवाया है। निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने टैंट का न केवल निरीक्षण की, बल्कि आवश्यक निर्देश भी दिए।

नगर पालिक निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने कहा है कि गर्मी तेज है। सैकड़ों किलोमीटर सफर कर दुर्ग पहुंचने वाले सुरक्षा जवानों को गंतव्य स्थान पहुंचने से पहले सुविधाएं मिलनी चाहिए। पानी व बैठक व्यवस्था के लिए कुर्सी अथवा दरी की व्यवस्था और रात में पर्याप्त रोशनी हर हाल में करने कहा है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में सुरक्षा बल की टुकड़ी बाहर राज्यों से आकर दुर्ग में आमद दे रही है। स्पेशल ट्रेन। सीधे मरोदा रेलवे स्टेशन पहुंच रही है। यहां पर निगम ने विशाल टैंट , कुर्सी, पेयजल, दरी और कैंटीन संचालन के लिए अलग से पंडाल की व्यवस्था की है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More