Home » धनुष की डी50 फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा, निर्माताओं ने जारी किया फिल्म रायन का पहला पोस्टर

धनुष की डी50 फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा, निर्माताओं ने जारी किया फिल्म रायन का पहला पोस्टर

by Bhupendra Sahu

साउथ सुपरस्टार धनुष इन दिनों अपने कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं अब फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ चुकी है। अभिनेता की फिल्म डी50 को आधिकारिक शीर्षक मिल चुका है। फिल्म के निर्माताओं ने धनुष की 50वीं फिल्म के शीर्षक से पर्दा उठा दिया है। अब इस फिल्म का नाम रायण है। फिल्म के नाम का खुलासा करने के साथ ही निर्माताओं ने इसका फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया है।
फैंस के बेसब्री से धनुष की इस फिल्म का इंतजार है। फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर फिल्म के शीर्षक का एलान किया। साथ ही उन्होंने फिल्म से अभिनेता का पहला पोस्टर भी जारी किया, जिसमें धनुष का दमदार अवतार नजर आ रहा है। फिल्म के आधिकारिक प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने पोस्टर और फिल्म का शीर्षक एक्स अकाउंट पर साझा किया और बताया कि रायण तमिल, हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी।
सन पिक्चर्स के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, डी50 अब रायण है। धनुष द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म में संगीत एआर रहमान ने दिया है, जो अब तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज होने के लिए तैयार है। पोस्टर में धनुष को एक फूड ट्रक के सामने खड़े देखा जा सकता है। मूंछ रखे हुए धनुष गंभीर नजर आ रहे हैं। आउटफिट में वे लाल शर्ट और एप्रन में नजर आ रहे हैं।
धनुष ने पिछले साल जुलाई में फिल्म का फिल्मांकन और निर्देशन शुरू किया था। इसकी घोषणा एक नए पोस्टर के साथ की गई थी, जिसमें अभिनेता को सिर मुंडाए हुए दिखाया गया था। हालांकि, अभिनेता का चेहरा नजर नहीं आया था। पोस्टर में कारखानों को भी दिखाया गया है, जो घोषणा पोस्टर के जैसा है, जिसमें आसमान तक लाल रंग के निशान हैं।
वहीं अब दर्शकों को रायण के कलाकारों और क्रू के बारे में अधिक जानकारी का बेसब्री से इंतजार है। धनुष को आखिरी बार कैप्टन मिलर में देखा गया था। अरुण मथेश्वरन द्वारा निर्देशित यह फिल्म स्वतंत्रता-पूर्व युग पर आधारित एक एक्शन-एडवेंचर ड्रामा है। इसमें शिव राजकुमार, प्रियंका मोहन, निवेदिता सतीश, जॉन कोककेन और मूर भी प्रमुख भूमिकाओं में थे।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More