Home » राज्यपाल के परिसहाय  शुक्ला को दी गई भावभीनी बिदाई

राज्यपाल के परिसहाय  शुक्ला को दी गई भावभीनी बिदाई

by Bhupendra Sahu

रायपुर, राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन के परिसहाय श्री विवेक शुक्ला के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर स्थानांतरण होने के फलस्वरूप आज राजभवन सचिवालय की ओर से उन्हें भावभीनी बिदाई दी गई।

राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो ने कहा कि श्री शुक्ला सरल-सहज एवं सभी की मदद करने वाले पुलिस अधिकारी हैं। परिसहाय के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन उन्होंने कुशलता पूर्वक किया है। श्री खलखो ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राज्यपाल के परिसहाय स्क्वा. लीडर श्री निशांत सिंह, विधि अधिकारी श्रीमती नीरू सिंह, नियंत्रक श्री संजय विश्वकर्मा सहित राजभवन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More