Home » मिनी ड्रेस पहन इतराईं हिना खान, स्टाइलिश अदाओं से किया फैंस को मदहोश

मिनी ड्रेस पहन इतराईं हिना खान, स्टाइलिश अदाओं से किया फैंस को मदहोश

by Bhupendra Sahu

हिना खान ने पिछले काफी समय से अपने किसी नए प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है. हालांकि, वह अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक्स के कारण हर दिन चर्चा में जरूर बनी रहती हैं. आज फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहने लगे हैं. आज हिना के चाहने वाले उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहने लगे हैं. एक्ट्रेस भी फैंस के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. ऐसे में हर दिन उनके लुक्स वायरल होते रहते हैं. अब फिर से हिना ने अपना क्यूट अंदाज दिखाया है.
हिना ने कुछ देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपना नया लुक शेयर किया है. इसमें एक्ट्रेस रेड शेड की फ्लोरल प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं.
हिना ने अपने इस लुक को सटल बेस, न्यूड रेड लिप्स और स्मोकी आई मेकअप से कंप्लीट किया है. वहीं, एक्ट्रेस ने हाई बालों को हाफ बांधकर हेयर स्टाइल बनाया है. एक्सेसरीज के लिए हिना ने कानों में गोल्ड ईयररिंग्स कैरी किए हैं.
हिना इस लुक में भी बहुत स्टाइलिश और ग्लैमरस दिख रही हैं. उन्होंने कैमरे के सामने अपनी अदाएं दिखाते हुए एक से एक किलर पोज दिए हैं. अब हिना के चाहने वाले उनकी इन अदाओं के भी दीवाने हो गए हैं. कुछ ही देर में हिना की फोटोज पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं, जो तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. वहीं, हिना के फैंस ने उनके इस लुक के लिए उन पर प्यार लुटाते हुए कई कमेंट्स भी किए हैं.
दूसरी ओर हिना के वर्क प्रोजेक्ट्स की बात करें तो हिना को पिछले साल रिलीज हुए म्यूजिक वीडियो बरसात आ गई में देखा गया था. इसके बाद से ही उन्होंने अपने किसी नए प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है. हालांकि, लंबे समय से वह अपनी फिल्म कंट्री ऑफ ब्लाइंड की वजह से भी चर्चा में हैं, लेकिन अब तक उनकी यह फिल्म देशभर में रिलीज नहीं हो पाई है.
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More