रायपुर वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है। राज्य के अधिकारियों व कर्मचारी वर्ग को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। राज्य सरकार समय-समय पर इस दिशा में सार्थक पहल करेगी।
इस आशय का विचार केबिनेट मंत्री श्री देवांगन द्वारा कल कोरबा के अंधरीकछार स्कूल में छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन द्वारा आयोजित नव वर्ष मिलन और अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होकर व्यक्त किया गया। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए शासकीय सेवकों के विभिन्न समस्याओं के निराकरण की दिशा में उचित कदम उठाएगी। हम संवाद सेतु स्थापित कर अधिकारियो और कर्मचारियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलेंगे।