Home » मोदी की प्रेरणा से बना खेलों का माहौल : योगी

मोदी की प्रेरणा से बना खेलों का माहौल : योगी

by Bhupendra Sahu

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से खेलो इंडिया, फिट इंडिया और सांसद खेल महाकुंभ के आयोजनों से देश में खेलों का बेहतरीन माहौल बना है जिसे शानदार बनाने के लिए उत्तर प्रदेश गांव-गांव में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रही है। खिलाडिय़ों को सभी संसाधन और सुविधा देने के साथ खेल की उनकी उपलब्धियों को भारी पुरस्कार राशि और सरकारी नौकरियों से जोड़ रही है।
जंगल कौडिय़ा स्थित महंत अवेद्यनाथ स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल एवं लोक कला महाकुंभ के समापन समारोह को संबोधित करते हुये योगी ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में करीब सात साल पहले तक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर की कल्पना तक नहीं की जा सकती थी। पर, आज हर गांव में खेल के मैदान व ओपन जिम बन रहे हैं। हर गांव में खेलों को लेकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो रही है। गांवों में 80 हजार युवक मंगल दलों व महिला मंगल दलों को स्पोर्ट्स किट वितरित किए जा चुके हैं। गांवों में पंचायत सचिवालयों को ऑप्टिकल फाइबर से जोडकऱ युवाओं को सभी सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो बातें कल्पना से दूर थीं आज वह हकीकत हैं। आज जंगल कौडिय़ा में कॉलेज के साथ खेल प्रतिभाओं के लिए ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के नाम से सभी सुविधाओं से युक्त स्टेडियम और स्थानीय कलाकारों के लिए आडिटोरियम बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश खेल नीति बनाने वाला देश का पहला राज्य है। इस नीति के तहत सरकार ने ओलंपिक, एशियाड, कॉमनवेल्थ, विश्व चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले खिलाडिय़ों के लिए सरकारी नौकरी का प्रावधान किया है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More