Home » पुंछ में सैन्य वाहन पर आतंकी हमला, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पुंछ में सैन्य वाहन पर आतंकी हमला, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

by Bhupendra Sahu

पुंछ । जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शुक्रवार को सेना के काफिले पर आतंकी हमला हुआ। पुंछ जिले के कृष्णा घाटी के खनेतर में आतंकवादियों ने सेना के वाहनों पर गोलीबारी की। हमले के तुरंत बाद सेना के जवान एक्शन में आ गए और पूरे इलाके को घेर लिया। सेना हमले में शामिल आतंकियों को दबोचने के लिए पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रही है। आतंकियों ने सेना के वाहन को निशाना बनाकर हमला बोला। दहशतगर्दों की इस नापाक हरकत पर भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए फायरिंग की, हालांकि सभी आतंकी फिलहाल भागने में कामयाब रहे। इससे पहले पिछले साल 21 दिसंबर को आतंकियों ने पुंछ के बफलियाज इलाके में सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया था। जिसमें सेना के पांच जवानों को वीर गति प्राप्त हुई थी। वहीं दो घायल हुए थे। दहशतगर्दों ने पहले ग्रेनेड दागे और फिर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं थीं।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More