रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रत्याशियों के चयन के लिए प्रदेश चुनाव समिति की बैठक आज एक बार फिर राजीव भवन में जारी है। बैठक में शामिल होने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में कई बातों का खुलासा किया। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बैठक को लेकर कहा कि आज प्रदेश चुनाव समिति की बैठक है। बैठक में बहुत सारे निर्णय होंगे। 13 अक्टूबर को 4 बजे केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है। 13 को हमारी सूची फाइनल होगी।
कांग्रेस की सूची में लेट लतीफी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम सूची जारी करने में लेट नहीं हैं। सही समय में हम सही सूची जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सूची में कोई नया नहीं है। 2018 में जनता ने उन्हें नकारा है। सूची आने के बाद भाजपा और उनके कार्यकर्ता मायूस हैं, भाजपा हार मान चुकी है। हम 75 प्लस सीट जीतेंगे।
0