मुंबई । घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा और सेंसेक्स-निफ्टी अब तक के नए उच्च स्तर पर पहुंच गए। विदेशी बाजारों में मजबूत रुख और विदेशी पूंजी प्रवाह बढऩे से बाजार में तेजी रही। कारोबारियों के मुताबिक, दूरसंचार, वाहन एवं प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी आने से बाजार एक और दिन बढ़त के साथ बंद हुआ।
सेंसेक्स 319.63 अंक उछलकर 67,838.63 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 408.23 अंक चढ़कर रिकॉर्ड 67,927.23 पर पहुंच गया था। निफ्टी भी 89.25 अंक बढ़कर 20,192.35 के अपने नए शिखर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 20,222.45 के रिकॉर्ड स्तर तक गया।
००