Home » I.N.D.I.A. गठबंधन पर संबित पात्रा का पर तंज, जिसका सच में बहिष्कार किया जाना चाहिए उसका नाम राहुल गांधी है

I.N.D.I.A. गठबंधन पर संबित पात्रा का पर तंज, जिसका सच में बहिष्कार किया जाना चाहिए उसका नाम राहुल गांधी है

by Bhupendra Sahu

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता सवाल पूछते हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक फर्जी थे, आप हमें सबूत दिखाइए। कांग्रेस के दिग्गज नेता पूछते हैं कि बताओ भगवान राम किस कमरे में पैदा हुए थे बताइए।

सनातन धर्म को लेकर सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है। भजपा जबरदस्त तरीके से विपक्षी दलों पर हमलवार है। आज एक बार फिर से भाजपा ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता संबीत पात्रा ने कहा कि आज हम सुबह से भारतीय सेना के उन अफसरों और जवानों की अंतिम यात्रा को देख रहे थे, जिन्होंने मां भारती के लिए जम्मू कश्मीर में आतंकियों से लड़ते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। मगर मुझे आश्चर्य होता है कि कुछ चैनल ये भी दिखा रहे हैं कि अभी भी वहां आतंकी हमलों पर कार्रवाई जारी है। इन सबके बीच कुछ नेता ऐसे हैं, जो देश विरोधी बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दिग्गज नेता सैफ़ुद्दीन सोज ने बयान दिया है कि हिंदुस्तान को पाकिस्तान से न केवल बात करनी चाहिए अपितु आतंकवादियों के दिमाग में क्या चल रहा है, उसे भी समझने को कोशिश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को करनी चाहिए।

पात्रा ने साफ तौर पर कहा कि ये कांग्रेस की सोच है, सैफ़ुद्दीन सोज वही कांग्रेसी नेता है जिन्होंने अपनी किताब में लिखा था कि जम्मू कश्मीर अलग होना चाहिए। वही आज इस प्रकार के बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आर्मी चीफ को कांग्रेस सड़क का गुंडा कहती है और आतंकवादी के मन को पढ़ने की बात करती है। हम इस बयान की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान (पहला संशोधन) अधिनियम, 1951 10 मई 1951 को तत्कालीन प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा पेश किया गया था। विशेष रूप से, यह संशोधन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने के लिए था; इसने भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को प्रतिबंधित करने के साधन प्रदान किए।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More