Home » महिला एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर में मलेशिया के खिलाफ आगाज करेगा भारत

महिला एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर में मलेशिया के खिलाफ आगाज करेगा भारत

by Bhupendra Sahu

बेंगलुरू। भारतीय टीम ओमान के सालाला में होने वाले महिला एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर में शुक्रवार को मलेशिया के खिलाफ पहला मैच खेलेगी । भारत को एलीट पूल में जापान, मलेशिया और थाईलैंड के साथ रखा गया है । वहीं चैलेंजर्स पूल में हांगकांग चीन, चीनी ताइपै, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, ईरान और ओमान हैं ।

भारतीय टीम की अगुवाई नवजोत कौर करेंगी । एलीट ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी । मलेशिया के बाद भारत को शनिवार को जापान से और रविवार को थाईलैंड से खेलना है ।

भारत की कोच सौंदर्या येंडाला ने टीम की रवानगी से पहले कहा , हमें इस टूर्नामेंट का बेताबी से इंतजार है । इसकी तैयारी के लिये हमने काफी मेहनत की है । हम पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेलना चाहते हैं और उम्मीद है कि हमारी मेहनत रंग लायेगी ।

कप्तान नवजोत ने कहा, हमें पूल में कुछ मजबूत टीमों का सामना करना है लेकिन हम पूरी तैयारी से आये हैं । हमें पदक जीतने का यकीन है ।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More