Home » बढ़त पर खुला बाजार, 65 हजार के पार सेंसेक्स, निफ्टी 19,400 के ऊपर खुला

बढ़त पर खुला बाजार, 65 हजार के पार सेंसेक्स, निफ्टी 19,400 के ऊपर खुला

by Bhupendra Sahu

मुंबई। बाजार की शुरुआत आज यानी 23 अगस्त को बढ़त के साथ हुई है। निफ्टी 19400 के पार खुला है। सेंसेक्स 6.32 अंक यानी 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 65,226.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 12.35 अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 19,408.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 233.28 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 65,453.31 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 90 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 19,486.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

आज यानी 23 अगस्त को भारतीय बाजारों की तेजी थम सकती है। ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत मिल रहे है। एशिया मिश्रित कामकाज कर रहा है। गिफ्ट निफ्टी में हल्की कमजोरी दिख रही है। कल अमेरिकी बाजारों में भी नैस्डैक संभलने में कामयाब रहा, लेकिन डीओडब्ल्यू और एसएंडपी 500 इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। इधर 10 सालों की अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 4.32त्न पर कायम है। एसएंडपी ग्लोबल ने भी यूएस बैंकों की रेटिंग घटाई है। पहले फिच, मूडीज यूएस बैंकों की रेटिंग घटा चुके हैं। ऊंची ब्याज दरें और बढ़ते कर्ज पर चिंता बढ़ी है।

बाजार के लिए आज अहम खबरों की बात करें तो कल अमेरिकी बाजारों के फिसलने का असर आज देखने को मिल सकता है। आज टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस की लिस्टिंग का दिन है, बाजार की नजर कंपनी की लिस्टिंग पर रहेगी। वहीं जेएफएसएल को सभी इंडेक्स से हटाने की तारीख को बढ़ा दिया है। अब बीएसई इंडेक्स में जेएफएसएल 28 अगस्त तक बना रहेगा।
ग्लोबल मार्केट से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार सपाट बंद हुए। आज के कारोबर में दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स दोपहर के सौदों में शुरुआती बढ़त को बनाए रखने में नाकामयाब रहा और अंत में 65,220 के स्तर पर सपाट बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 19,400 के स्तर से नीचे गिर गया। इस बीच, ब्रोर्डर इंडाइसेज ने बेंचमार्क सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक 0.4 प्रतिशत तक चढ़े।
बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 3.94 अंक यानी 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 65,220.03 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,362.91 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 65,165.45 तक आया। इस तरह से सेंसेक्स दिन के उच्च स्तर से करीब 150 अंक गिर गया।
वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी 2.85 अंक यानी 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,396.45 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,443.50 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,381.30 तक आया।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More