भिलाई। पुलिस लाईन में महिलाओं ने सावन उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया। महिलाओं ने हरि साड़ी, हरि चूड़ी पहन कर सावन माह महोत्सव में अपने आस पास के क्षेत्र को साफ सुथरा एवं हरा भरा रखने का लिया संकल्प लिया।
महिलाओं ने बताया कि सनातन संस्कृति में सावन माह का बहुत ही महत्व है। सावन के झूले डाल कर सखियां झूला झूलती है। और सनातन संस्कृति में मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण गोपियों के साथ सावन माह में झूला झूलते है।

आज हम सभी महिलाएं उसी सनातन परंपरा का निर्वाह कर रही है। इसी क्रम में महिलाओं द्वारा एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य एवं गीत गायन प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मेघा, शर्मिला, दुर्गा, अंजू, किरन, मधु, वीना, सबाना, माया, सावित्री, दीपिका, मीरा, अमिता, सविता, रश्मि, सविता, शशि, प्रमिला, पुष्पा, दामिनी, वजु, संगिता, शांता, मनीषा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।