Home » कोको गॉफ ने जीता डीसी ओपन का खिताब, फाइनल में सकारी को लगातार सेटों में 6-2, 6-3 से हराया

कोको गॉफ ने जीता डीसी ओपन का खिताब, फाइनल में सकारी को लगातार सेटों में 6-2, 6-3 से हराया

by Bhupendra Sahu

वॉशिंगटन कोको गॉफ ने 2023 सिटी डीसी ओपन का खिताब जीत लिया है। अमेरिकी खिलाड़ी ने रविवार को फाइनल में मारिया सकारी को एक घंटे और 24 मिनट तक चले मुकाबले में 6-2, 6-3 से हरा दिया।

यह गॉफ का चौथा टाइटल रहा। पहली बार उन्होंने WTA 500 टूर्नामेंट जीता है। बाकी की तीन खिताबों में से एक एएसबी क्लासिक का खिताब भी है, जो कि उन्होंने इस साल न्यूजीलैंड में जीता था। वह एक WTA 250 टूर्नामेंट था।

यह दोनों के बीच छठा मुकाबला था। सकारी ने गॉफ के खिलाफ छह में से चार मुकाबले जीते हैं। डीसी ओपन फाइनल में जीत से पहले गॉफ ने सकारी पर 2021 इटैलियन ओपन में जीत हासिल की थी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More