Home » 12 सरकारी बैंकों को दोगुने से अधिक लाभ, एसबीआई को ऐतिहासिक मुनाफा

12 सरकारी बैंकों को दोगुने से अधिक लाभ, एसबीआई को ऐतिहासिक मुनाफा

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है। 12 सरकारी बैंकों का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून अवधि में कुल मुनाफा 34,774 करोड़ रुपये रहा है।

यह एक साल पहले की समान तिमाही के 15,306 करोड़ रुपये के मुकाबले दोगुना से ज्यादा है। आंकड़ों के मुताबिक, चार बैंकों ने 100 फीसदी से अधिक लाभ कमाया है। शुद्ध ब्याज मार्जिन बढ़ने से इन बैंकों का मुनाफा बढ़ा है। ज्यादातर बैंकों का मार्जिन 3 फीसदी से अधिक रहा है। इनमें बैंक ऑफ महाराष्ट्र का मार्जिन सर्वाधिक 3.86 फीसदी रहा। सेंट्रल बैंक का मारि्जन 3.62 फीसदी और इंडियन बैंक का 3.61 फीसदी रहा है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More