Home » पूजा हेगड़े में चढ़ा बॉर्बी का खुमार, पिंक नेकलाइन ड्रेस में शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें

पूजा हेगड़े में चढ़ा बॉर्बी का खुमार, पिंक नेकलाइन ड्रेस में शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े आए दिन अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के बीच शेयर कर अक्सर इंटरनेट का तापमान बढ़ा देती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो लोग उनके हर एक लुक पर अपना दिल हार जाते हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने बॉर्बी लुक में अपनी फोटोज शेयर कर फैंस के दिलों की धड़कनें तेज कर दी है।

इन तस्वीरों में उनका स्टाइलिश अवतार देख फैंस लट्टू हो गए हैं। किसी का भाई किसी की जान फेम एक्ट्रेस पूजा हेगड़े हमेशा सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो लोग उनके हर एक अंदाज की तारीफ करते नहीं थकते हैं।

अब पूजा हेगड़े ने अपना लेटेस्ट फोटोशूट फैंस के बीच शेयर किया है। इन तस्वीरों में बॉर्बी लुक में नजर आ रही हैं। पूजा हेगड़े ने अपनी इन तस्वीरों में पिंक कलर का नेकलाइन बॉडीकॉन आउटफिट पहना हुआ है। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं अभिनेत्री कैमरे के सामने बेहद ही हॉट और सिजलिंग पोज में फोटोज क्लिक करवा रही हैं।

ओपन हेयर, लाइट मेकअप और चेहरे पर क्यूट सी स्माइल देते हुए एक्ट्रेस ने अपने आउटलुक को अच्छे से निखारा है। अभिनेत्री पूजा अपने इस बॉडीकॉन आउटफिट में परफेक्ट बॉडी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो अक्सर इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। हालांकि उनके इस लुक को देखकर भी फैंस उनके हुस्न के दीवाने हो गए हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More