महाराष्ट्र सऊदी अरब से मुंबई आए एक यात्री को विमान के अंदर धूम्रपान करने के आरोप में हाल ही में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें एयरलाइन के शौचालय में धूम्रपान करते हुए पकड़ा गया था। फिलहाल आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
बता दें, मुंबई के सहारा पुलिस स्टेशन में एक यात्री कवराज तगत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जो इंडिगो की दुबई-मुंबई उड़ान के दौरान शौचालय में धूम्रपान करते हुए पाया गया था। एफआईआर में आईपीसी की धारा 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) और विमान नियम की धारा 25 (विमान के किसी भी हिस्से में या उसके आसपास, जिसमें एक नोटिस प्रदर्शित किया गया है कि धूम्रपान निषिद्ध है) लगाई गई।