Home » तीन बार के विजेता भारत की जीत से शुरुआत, चीन को 7-2 से हराया; पाकिस्तान को मिली हार

तीन बार के विजेता भारत की जीत से शुरुआत, चीन को 7-2 से हराया; पाकिस्तान को मिली हार

by Bhupendra Sahu

चेन्नई विश्व नंबर चार और तीन बार के विजेता भारत ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में जीत से शुरुआत की है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह और वरुण कुमार के दो-दो गोल की बदौलत भारतीय टीम ने चीन को 7-2 से पराजित कर दिया।

भारतीय टीम मध्यांतर तक 6-2 की बढ़त पर थी, लेकिन दूसरे हाफ में चीन की रक्षापंक्ति ने भारतीय हमलों को सफल नहीं होने दिया। भारत ने सात में से छह गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर किए।

इससे पहले मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम पर गुरुवार को गत विजेता कोरिया ने पिछडऩे के बाद जापान को 2-1 से हराया। वहीं मलयेशिया ने तीन बार के विजेता पाकिस्तान को 3-1 से परास्त किया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More