Home » भाजपा चाहे जितनी चालाकी करे, 2024 में सत्ता से होगी बाहर : अखिलेश यादव

भाजपा चाहे जितनी चालाकी करे, 2024 में सत्ता से होगी बाहर : अखिलेश यादव

by Bhupendra Sahu

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लाख चालाकी करे, लेकिन 2024 में भाजपा को सत्ता से बाहर जाना ही है। सपा मुखिया अखिलेश यादव गुरुवार को प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में एकत्र कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जितने जतन कर ले केंद्र की सरकार में उसकी वापसी नहीं होने वाली है। जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से तंग आ गई है। इन्होंने जो झूठे सपने दिखाए थे, उसकी सच्चाई लोग जान गए हैं। अब जनता के सब्र का बांध टूट रहा है।

उन्होंने कहा कि जबसे पीडीए की चर्चा आई है भाजपा में घबराहट बढ़ गई है। समाज का हर वर्ग महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से आक्रोशित है। यह पार्टी देश को बर्बाद करने पर तुली है। उसका इरादा समाज को बांटने का है। 2022 का विधानसभा चुनाव भाजपा ने धांधली और सत्ता का दुरुपयोग करके जीता। इन्होंने साजिश से समाजवादियों को सरकार में नहीं आने दिया। मतदान से लेकर मतगणना तक में धांधली की गई। मात्र साढ़े तीन लाख वोटों के अंतर से 2022 का चुनाव परिणाम प्रभावित करके भाजपा ने सरकार बनायी थी।

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा के कारण लोकतंत्र खतरे में है। संवैधानिक संस्थाओं को इरादतन कमजोर कर रही है। प्रशासन में भेदभाव के जहर बो रही है। समाजवादी पार्टी की मान्यता है कि संविधान से देश की व्यवस्था चलनी चाहिए। संविधान बचेगा तभी लोकतंत्र बचेगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More