Home » CM भूपेश बघेल, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को राशि का करेंगे अंतरण

CM भूपेश बघेल, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को राशि का करेंगे अंतरण

by Bhupendra Sahu

मोहला मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज प्रदेश के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राशि का अंतरण करेंगें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के 456 हितग्राहियों को 1 करोड़ 46 लाख 59 हजार रुपए की राशि अंतरण करेंगे।

इनमें प्रथम किस्त के लिए 180 हितग्राहियों को 45 लाख रुपए की राशि का अंतरण किया जाएगा। इसी प्रकार दूसरी किस्त के लिए 135 हितग्राहियों को 60 लाख 82 हजार रुपए की राशि का अंतरण किया जाएगा। इसी प्रकार तृतीय किस्त के लिए 71 हितग्राहियों को 31 लाख 27 हजार एवं चौथे किस्त के लिए 70 हितग्राहियों को 9 लाख 50 हजार रुपए की राशि का अंतरण किया जाएगा।

 

जिला कार्यालय में हितग्राहियों का सम्मेलन आयोजित किया गया हैै। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री इंद्रशाह मंडावी उपस्थित रहेंगे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More