Home » गर्मियों में घर पर बनाएं ये 5 तरह की आइसक्रीम, आसान है इनकी रेसिपी

गर्मियों में घर पर बनाएं ये 5 तरह की आइसक्रीम, आसान है इनकी रेसिपी

by Bhupendra Sahu

गर्मियों के मौसम में आइसक्रीम का सेवन न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है, बल्कि इससे ताजगी भी महसूस होती है। हालांकि, बाजार में मिलने वाली आइसक्रीम में आर्टिफिशियल रंग और स्वाद का इस्तेमाल होता है। इस कारण उनका सेवन स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होता है। ऐसे में आप घर पर ही ताजा फलों के इस्तेमाल से आइसक्रीम बना सकते हैं, जो स्वाद और स्वास्थ्य दोनों में बेहतरीन हैं। आइए इस तरह की 5 आइसक्रीम की रेसिपी जानते हैं।

तरबूज की आइसक्रीम
सबसे पहले एक ब्लेंडर में कटा हुआ तरबूज, दही, दूध, चीनी, इलायची पाउडर और चुटकी भर नमक डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को आइसक्रीम के सांचे में डालकर उसके बीच में एक डंडी लगाएं और फिर इसे करीब 5 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। जब आइसक्रीम अच्छे से जम जाए तो इसके स्वाद का आनंद लें। आप गर्मियों में तरबूज से बने इन व्यंजनों को भी ट्राई कर सकते हैं।
आम की आइक्रीम
सबसे पहले एक ब्लेंडर में कटे हुए पके आम, दूध, चीनी (स्वादानुसार) और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को आइसक्रीम के सांचे में डालकर बीच में एक डंडी लगाएं और फिर इसे 5 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। अगर आपको आइसक्रीम पसंद नहीं है तो घर पर ये 5 मोजितो बनाकर भी पी सकते हैं।
खीरे और पुदीने की आइसक्रीम
इस आइसक्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्लेंडर में खीरा (कटा हुआ), नींबू का रस, चीनी और कुछ ताजा पुदीने की पत्तियां डालकर ब्लेंड करें। अब इस मिश्रण को आइसक्रीम के सांचे में डालकर उसके बीच में एक डंडी लगाएं और फिर इसे रातभर के लिए फ्रिज में रख दें। यह आइसक्रीम दोपहर के समय खाने के लिए एकदम परफेक्ट है। इसका स्वाद भी आपको अलग अहसास देगा।
बेरीज आइसक्रीम
ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और ब्लैकबेरी जैसी रसीली और स्वादिष्ट बेरीज पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। ऐसे में इनसे बनी आइसक्रीम का सेवन गर्मियों के लिए बेहतरीन है। सबसे पहले एक ब्लेंडर में ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी, नींबू का रस और चीनी डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड करें। अब मिश्रण को आइसक्रीम के सांचे में डालकर उसके बीच में एक डंडी लगाएं और फिर इसे करीब 8 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। आइसक्रीम के जमने के बाद उसका स्वाद लें।
ब्लूबेरी और नारियल की आइसक्रीम
सबसे पहले एक सॉस पैन में ताजा ब्लूबेरी, मेपल सिरप और पानी डालकर अच्छी तरह से पका लें और फिर इसे ठंडा होने दें। अब नारियल के दूध को बादाम के दूध और मेपल सिरप के साथ मिलाकर फेंटें। इसके बाद आधे आइसक्रीम के सांचे में ब्लूबेरी का मिश्रण डालें और फिर बाकी के आधे में नारियल के दूध वाला मिश्रण डाल दें। अंत में इस सांचे के बीच में डंडी लगाकर इसे रातभर के लिए फ्रीज में रख दें।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More