Home » चना दाल नरम, उड़द दाल गरम, सरसों तेल और सोया तेल में नरमी

चना दाल नरम, उड़द दाल गरम, सरसों तेल और सोया तेल में नरमी

by Bhupendra Sahu

मुंबई । विदेशी बाजारों के मिश्रित रुझान के प्रभाव से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में चना दाल में नरमी और उड़द दाल में तेजी रही। इस दौरान सरसों तेल और सोया रिफाइंड में भी सुस्ती रही जबकि अन्य दाल दलहन, चीनी, गुड़ में टिकाव रहा।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अप्रैल वायदा 54 रिंगिट गिरकर 4058 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। वहीं, अप्रैल का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.29 सेंट की बढ़त लेकर 54.66 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान घरेलू बाजार में सरसों तेल 220 रुपये प्रति च्ंिटल और सोया रिफाइंड 147 रुपये प्रति च्ंिटल टूट गया गया जबकि सूरजमुखी तेल,पॉम ऑयल, मूंगफली तेल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वे पिछले दिवस के स्तर पर पड़े रहे।
गुड़-चीनी : मीठे के बाजार मिश्रित रूख रहा। इस दौरान चीनी में टिकाव रहा जबकि गुड़ 50 रुपये प्रति च्ंिटल चढ़ गया।
दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में मिश्रित रूख रहा। इस दौरान चना दाल 50 रुपये प्रति च्ंिटल टूट गयी जबकि उड़द दाल 100 रुपये प्रति च्ंिटल उबल गयी जबकि मूंग दाल, अरहर दाल, मसूर दाल में कोई बदलाव नहीं हुआ।
अनाज : अनाज मंडी में टिकाव रहा। इस दौरान गेहूं और चावल के भाव पिछले दिवस पर पड़े रहे।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More