Home » राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं-मैं भी किसान की बेटी, खेतों में काम किया फिर पढ़ाई भी की

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं-मैं भी किसान की बेटी, खेतों में काम किया फिर पढ़ाई भी की

by Bhupendra Sahu

मेरठ । राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आज मेरठ पहुंची हैं। सबसे पहले वह सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं जहां उन्होंने हुनर से रोजगार प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। यहां कार्यक्रम में शिरकत कर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय पहुंचीं।

मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि में रविवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पहुंची। उन्होंने स्टॉल के लिए लगी प्रदर्शनी का शुभारंभ फीता काटकर किया। महिला सशक्तिकरण के लिए हुनर से रोजगार कार्यक्रम में शिरकत से पहले विवि में सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
यहां लगाए गए स्टॉल में महिलाओं द्वारा बनाए गए हैंडीक्राफ्ट, अचार, मुरब्बे, गाय के गोबर से दिए, वॉल हैंगिग, जूट के समान आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। मिलेट्स को लेकर विशेष खाद्य पदार्थ, सांवे के चावल की खीर आदि को भी प्रदर्शित किया गया। राज्यपाल महिला उद्यमियों को सम्मानित करेंगी। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, केंद्रीय पशु पालन एवं मत्स्य पालन राज्य मंत्री संजीव बालियान, केपी मलिक भी साथ हैं। राज्यपाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस दौरान राज्यपाल ने पश्चिमी यूपी की हुनरमंद किसान महिलाओं से बातचीत भी की। उन्होंने प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित भी किया। राज्यपाल ने कहा कि आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में अपना कौशल दिखा रही हैं। माताएं भले ही शिक्षा नहीं ले पाई हों लेकिन वे आगे बढ़कर अपने हुनर से अपनी आर्थिक स्थिति सुधार रही हैं। कहा कि मैं खुद एक किसान की बेटी हूं। सुबह चार बजे उठकर खेतों में कर पिता का हाथ बंटाती थी और फिर पढऩे जाया करती थी। हमने गुजरात में भी बेटियों और महिलाओं की साक्षरता के प्रयास किए हैं।
चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय में राज्यपाल साढ़े चार बजे तक आर्ट गैलरी, स्टूडियो और योग केंद्र का उद्घाटन करेंगी। साढ़े चार बजे से साढ़े पांच बजे तक वे एडेड और राजकीय कॉलेजों के प्राचार्यों के संवाद करेंगी। रात को सीसीएसयू में ही विश्राम करेंगी। सोमवार सुबह सवा नौ बजे सीसीएसयू से हापुड़ रवाना होंगी।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More