Home » Corona Breaking : CG में कोरोना से महिला की मौत… 10 दिनों से चल रहा था इलाज… तीन दिन पहले हुई थी कोरोना की पुष्टि

Corona Breaking : CG में कोरोना से महिला की मौत… 10 दिनों से चल रहा था इलाज… तीन दिन पहले हुई थी कोरोना की पुष्टि

by Bhupendra Sahu

बिलासपुर । देश और दुनिया में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। लंबे समय से छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौतों का सिलसिला थम गया था लेकिन इस बीच एक महिला की मौत की खबर ने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है। बिलासपुर की महिला का पिछले 10 दिनों से अलग अलग निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। 17 मार्च को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 18 मार्च को उसकी मौत हो गई। यहां तक कि महिला का बेटा भी कोरोना संक्रमित है जिसका होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के व्यापार विहार क्षेत्र में श्रीराम टावर के पास रहने वाली 43 वर्षीय कोरोना पाजिटिव महिला की मौत हो गई है। महिला की हालत बीते 10 दिनों से गंभीर बनी हुई थी। उसे सर्दी, खांसी, बुखार था। अलग अलग अस्पतालों में इलाज के बाद 16 मार्च को उसे सिम्स के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरी जांच में महिला का ऑक्सीजन लेवल काफी कम पाया गया।

इसके बाद उसका आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया। 17 मार्च को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। 18 मार्च को उसकी मौत हो गई। मृतक महिला का 21 वर्षीय बेटा भी कोरोना संक्रमित हो चुका है। उसका इलाज आइसोलेशन में रखकर किया जा रहा है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More