Home » फीफा विश्व कप 2030 की मेजबानी बोली में शामिल होगा मोरक्को

फीफा विश्व कप 2030 की मेजबानी बोली में शामिल होगा मोरक्को

by Bhupendra Sahu

रबात । मोरक्को के सुल्तान मोहम्मद षष्ठम ने घोषणा की है कि उनका देश फीफा विश्व कप 2030 की मेजबानी हासिल करने के लिए स्पेन और पुर्तगाल के साथ संयुक्त रूप से बोली लगाएगा।

सुल्तान ने अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ (सीएएफ) को भेजे एक संदेश में कहा कि यह संयुक्त बोली अफ्रीका और यूरोप, उत्तरी और दक्षिणी भूमध्यसागरीय, अफ्रीकी, अरब और यूरो-भूमध्यसागरीय दुनिया को एक साथ लेकर आएगी।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह हममें सर्वश्रेष्ठ को सामने लेकर आएगा जो कि प्रतिभा, रचनात्मकता, अनुभव और साधनों का एक वास्तविक मिश्रण होगा। यह संदेश सुल्तान ने रवांडा के किगाली में सीएएफ आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवार्ड 2022 के अवसर पर अपने संबोधन में दिया।
फीफा विश्व कप की मेजबानी करने के लिए मोरक्को छठी बार बोली लगाने जा रहा है, इससे पहले वह 1994, 1998, 2006, 2010 और 2026 के लिए असफल कोशिश कर चुका है। जून 2021 में स्पेन और पुर्तगाल इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि वे 2030 फीफा विश्व कप की मेजबानी के लिए संयुक्त बोली लगाएंगे।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More