Home » सोनिया का बड़ा आरोप: चुनावी फायदे के लिए ध्रुवीकरण कर रही मोदी सरकार, भंग की सामाजिक समरसता

सोनिया का बड़ा आरोप: चुनावी फायदे के लिए ध्रुवीकरण कर रही मोदी सरकार, भंग की सामाजिक समरसता

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। एक अंग्रेजी अखबार में लिखे ‘ओपेड‘ में उन्होंने आरोप लगाया है कि चुनावी फायदे के लिए मोदी सरकार मतदाताओं का ध्रुवीकरण कर रही है और सामाजिक समरसता जानबूझकर भंग की जा रही है।

मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि देश की सत्ता पिछले आठ वर्षों में मुट्ठी भर राजनेताओं और व्यापारियों के हाथों में केंद्रित हो गई है। इससे भारत का लोकतंत्र और संस्थान कमजोर हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक मूल्यों और सिद्धांतों पर हमला किया जा रहा है।

अखबार के संपादकीय पृष्ठ पर लिखा जाने वाला आलेख ओपेड कहलाता है। इसमें सोनिया गांधी ने लिखा कि पूर्व के स्वतंत्र प्राधिकारियों को ‘कार्यपालिका का औजार‘ बना दिया है और ये पक्षपातपूर्ण और निर्दयतापूर्वक दमन कर रहे हैं। चुनावी बॉन्ड और क्रोनिज्म द्वारा तैयार किए गए धन बल से चुनावी नतीजों को विकृत किया जा रहा है। सरकारी एजेंसियां मौजूदा सरकार का विरोध करने वाले किसी भी दल को चलता कर देती हैं।
सोनिया गांधी का यह आलेख कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा के बीच आया है। इसका मकसद देश को जोड़ना और कांग्रेस संगठन को पुनर्जीवित करना है। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कई अन्य नेता शामिल हैं। इसकी शुरुआत पिछले सप्ताह तमिलनाडु स्थित कन्याकुमारी से हो चुकी है और यह अब केरल पहुंच चुकी है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More