Home » बिहार में दहशतः बेगूसराय फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, सात पुलिसकर्मी निलंबित, दोनों बदमाश अब भी फरार

बिहार में दहशतः बेगूसराय फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, सात पुलिसकर्मी निलंबित, दोनों बदमाश अब भी फरार

by Bhupendra Sahu

बेगूसराय । बिहार के बेगूसराय में 11 लोगों पर गोली बरसाने वाले अपराधी अब भी फरार हैं। इस गोली कांड के बाद लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। कई लोग डर के मारे घर के बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। वहीं पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। इन सब के बीच भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह बेगूसराय पहुंचने वाले हैं। बेगूसराय पहुंचने से पहले वे मीडिया से मुखातिब हुए और नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला।

सात पुलिसकर्मी निलंबित
बिहार के बेगूसराय में फायरिंग मामले में बिहार सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। हालांकि दोनों बदमाश अब भी फरार हैं। पुलिस जगह-जगह छापे मार रही है लेकिन अपराधियों का सुराग नहीं लग रहा है।

नीतीश के खिलाफ गरजे गिरिराज
गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय की घटना बिहार के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है तब से कानून व्यवस्था बहुत बिगड़ गई है। मुख्यमंत्री जी जिसे पहले जंगल राज कहते थे उसे अब जनता राज कहते हैं। नीतीश कुमार ने सत्ता की लालसा में बिहार को बर्बाद कर दिया है। नीतीश जी आपने जो कदम उठाया आपने कभी सोचा कि आपने क्यों उठाया? रोपे बबूल तो आम कहां से होए। नीतीश कुमार आप जनता के सामने आकर जवाब दीजिए। ये क्या हो रहा है?

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More