Home » कीमती धातुओं में आई नरमी

कीमती धातुओं में आई नरमी

by Bhupendra Sahu

मुंबई । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में रही नरमी का असर आज घरेलू स्तर पर भी दिखा जहां सोना और चाँदी गिरावट लेकर बंद हुयी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.42 प्रतिशत टूटकर 1734.49 डॉलर प्रति औंस पर और अमेरिका सोना वायदा 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1732.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चाँदी हाजिर 0.62 प्रतिशत फिसलकर 19.18 डॉलर प्रति औंस पर रही।

घरेलू स्तर पर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 97 रुपये उतरकर 50682 रुपये प्रति दस ग्राम पर और सोना मिनी 92 रुपये गिरकर 50740 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। इस बीच चाँदी 37 रुपये की गिरावट पर 57094 रुपये प्रति किलोग्राम पर और चाँदी मिनी 21 रुपये टूटकर 57535 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More