Home » खानों की सफल नीलामी के लिए राज्यों को प्रोत्साहन दिया जाएगा : जोशी

खानों की सफल नीलामी के लिए राज्यों को प्रोत्साहन दिया जाएगा : जोशी

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली । केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सफल निलामी के लिए संभावित खनिज ब्लॉकों को चिन्हित करने वाली राज्य सरकरों को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

श्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि खानों की सफल नीलामी के लिये राज्य सरकारों को और जिन्होंने संभावित खनिज ब्लॉकों को चिह्नित किया है, उन्हें प्रोत्साहन दिया जायेगा। सफल राज्यों को मंगलवार को नयी दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खान तथा खनिज सम्मेलन के दौरान पुरस्कृत किया जायेगा।
खान मंत्रालय ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि श्री जोशी ने सोमवार को खान मंत्रालय के आजादी का अमृत महोत्सव प्रतीक सप्ताह का उद्घाटन किया। जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे।
खान मंत्रालय के सचिव आलोक टंडन ने कहा कि देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम तथा मंत्रालय के अधीनस्थ कार्यालय 11-17 जुलाई तक प्रतीक सप्ताह मनायेंगे।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More