Home » भाजपा सरकार के सारे दावे झूठे और कागजी : अखिलेश यादव

भाजपा सरकार के सारे दावे झूठे और कागजी : अखिलेश यादव

by Bhupendra Sahu

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की
गलत आर्थिक नीतियों ने प्रदेश और देश में संकट पैदा किया है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने लोगों को
तबाह कर दिया है। गरीब, किसान, नौजवान आत्महत्या करने पर मजबूर हंै। भाजपा सरकार ने जनता को अपने
पांच साल का हिसाब नहीं दिया, अब सौ दिन का ढिंढोरा पीट रही है।

पिछले दिनों भ्रष्टाचार के चलते झांसी में एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था, अब कर्ज के बोझ
से दबे ललितपुर के किसान ने जहर खाकर जान दे दी। इसी तरह आगरा में महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त एक
परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। उत्तर प्रदेश में लगातार इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है। भाजपा
सरकार का डबल इंजन लोगों को रौंद रहा है। भाजपा सरकार नौजवानों और युवाओं को नौकरी, रोजगार देने के
झूठे दावे कर रही है। सरकार के सारे दावे झूठे, कागजी और जनता को गुमराह करने वाले हैं। भाजपा ने पिछले
पांच साल में समाज में नफरत फैलाने के अलावा कोई काम नहीं किया। प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था, कुशासन
और भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए सौ दिन की उपलब्धियों का झूठा प्रचार शुरू किया है। बस इसने सत्ता और
प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग कर लोकतंत्र और संविधान को रौंदा है। विकास को रोका और स्वास्थ्य सेवाओं
को बर्बाद कर दिया है।
………………………………….

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More