श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में बादल फटने की खबर आई है। सूत्रों की माने तो बादल अमरनाथ गुफा के पास ही फटा है। इसमें कई लोगों के हताहत होने की खबर है। हालांकि अभी कोई संख्या सामने नहीं आई है. बादल फटने से पांच लोगों की मौत की खबर है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
अमरनाथ गुफा की निचली पहुंच में शाम करीब 5.30 बजे बादल फटने की सूचना मिली थी। एजेंसियों द्वारा बचाव अभियान जारी है।