Home » जन समर्पण सेवा संस्था : कलेक्टर के हाथों विकलांग जनोँ को ट्राइसिकल एवं बैसाखी का वितरण ..

जन समर्पण सेवा संस्था : कलेक्टर के हाथों विकलांग जनोँ को ट्राइसिकल एवं बैसाखी का वितरण ..

by Bhupendra Sahu

दुर्ग। जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा 1 जनवरी 2017 से प्रारंभ की गई नि:शुल्क भोजन वितरण सेवा, मानव सेवा एवं गौ सेवा के कार्य बिना रुके बिना किसी दिन नागा किये 2000 दिवस पूर्ण होने पर 24 जून को विकलांग जनोँ को ट्रायसिकल एवं बैसाखी वितरण किया गया। प्रात: 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट में डॉ सर्वेश्वर भूरे , कलेक्टर, दुर्ग के हाथों से वितरण करवाया गया। आज 4 विकलांग जनोँ को ट्राइसिकल एवं 3 विकलांग जनों को बैसाखी वितरण की गयी।

आज के कार्यक्रम में मुख्यातिथि डॉ सर्वेश्वर भूरे ने जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा किये जा रहे मानव सेवा, गौ सेवा, पशु-पक्षियों की सेवा के कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने संस्था द्वारा विगत 2000 दिनों से अनवरत प्रतिदिन की जा रही नि:शुल्क भोजन सेवा का कार्य को सराहनीय बताते हुए, इस कार्य को दुर्ग में किये जाने पर गर्व की बात कही।संस्था द्वारा कोरोना काल मे की गयी सेवा पर कलेक्टर साहब ने कहा कि जब सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए घर मे रह रहे थे तब जऩ समर्पण सेवा संस्था के युवा अपनी जान खतरे में डालकर आम जनोँ की मदद, प्रवासी मजदूरों की सेवा करने में लगे थे, जोकि बहुत ही सरहानीय कार्य रहा।

जन समर्पण सेवा संस्थाद दुर्ग के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि 1 जनवरी 2017 से प्रतिदिन की जा रही मानव सेवा का 2000 दिवस पूर्ण होने के अवसर पर 3 दिवस का विशेष आयोजन संस्था द्वारा किया जा रहा है, जिसमें आज प्रथम दिवस विकलांग जनोँ की सेवा के पश्चात दूसरे दिवस 25 जून को दुर्ग वृद्धाआश्रम एवं महिला अनाथ हॉस्पिटल में जरूरत की सामग्री एवं फल, बिस्किट, मिष्ठान का वितरण किया जावेगा। कार्यक्रम में अंतिम एवं तीसरे दिवस 26 जून शाम 4 बजे से जलाराम सास्कृतिक भवन, जेल रोड, पदनाभपुर, दुर्ग में कर्मवीर सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।

कर्मवीर सम्मान समारोह में जिले में 100 से अधिक संस्था, समाज, संगठन, सामाजिक व्यक्तियों एवं दिवंगत पत्रकारों के पारिवारिक जनोँ का सम्मान किया जावेगा। कार्यक्रम में सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टी के सभी नेताओं, मंत्री, सांसद,विधायक, महापौर, सभापति, समाज सेवी को आमंत्रित किया गया है। आयोजन में राजेश शर्मा, कुलेश्वर साहू, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, अर्जित शुक्ला, शिशु शुक्ला, राहुल शर्मा, ईशान शर्मा, विकाश पुरोहित, मयंक शर्मा, मोहित पुरोहित, ऋषि गुप्ता, गिरधर शर्मा, महेश गुप्ता, राजेन्द्र ताम्रकार, शुभम सेन, दद्दू ढीमर, हरीश ढीमर, शुभम सेन, सुजल शर्मा, मदन शर्मा, शब्बीर खान, बिट्टू खान, अख़्तर खान, ईशु खान, समीर खान, संजय सेन, भारी मात्रा में आम नागरिक, समाज सेवी, राजनीतिक पार्टी के नेता एवं संस्था के सदस्य उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More