बेंगलुरु । आयकर विभाग ने बेंगलुरु में कई प्रतिष्ठित निजी शिक्षण संस्थानों पर शिकंजा कसते हुए उनके दफ्तरों और भवनों पर छापेमारी की। आयकर विभाग के अधिकारी सुबह से ही श्री कृष्णदेवराय शिक्षा संस्थान, रेवा विश्वविद्यालय और दिव्यश्री संस्थान के अलावा अन्य संस्थानों पर बेंगलुरु में छापेमारी की। ये कार्रवाई टैक्स चोरी के मामले में की गई है।
आयकर विभाग ने श्री कृष्णदेवराय शिक्षा संस्थान, रेवा विश्वविद्यालय और दिव्यश्री संस्थान समेत कई अन्य संस्थानों पर रेड डाली है। इन सभी पर सुबह एक साथ ही छापेमारी की गई है। विभाग को इनके खिलाफ टैक्स चोरी और अनियमितताओं की जानकारी मिली थी। आगे की जानकारी का अब भी इंतजार है।
00